Odisha Train Accident: ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को 1लाख देने का किया एलान

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (04/06/2023): ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की ऐलान किया है। इस बात की जानकारी ओडिशा CMO ने रविवार सुबह दी है।

ओडिशा CMO से मिली जानकारी के मुताबिक, “ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे में राज्य के मरने वाले लोगों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए एक-एक लाख रुपए की घोषणा की है‌।”

आपको बता दें कि ओडिशा के बालासोर ट्रेन दुर्घटना में अब तक 288 लोगों की मौत की हो चुकी है, जबकि 1,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना भी व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया है।