Odisha Train Accident: बालासोर ट्रेन दुर्घटना के मद्देनजर रेल मंत्रालय ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (03/06/2023): ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को चेन्नई हावड़ा कोरोमंडल एक्सप्रेस के छह से सात डिब्बे पटरी से उतरने के बाद दूसरी ट्रैक पर आ रही ट्रेन से टकरा गई। इस दुर्घटना में 238 लोगों की मृत्यु हो गई और लगभग 900 लोगों की घायल होने की खबर है। बचाव अभियान अभी भी जारी है। रेल मंत्रालय ने लोगों की मदद के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जिन पर कॉल करके लोग अपनों के बारे में जानकारी भी ले सकते हैं।

बालासोर ट्रेन दुर्घटना हेल्पलाइन नंबर

हावड़ा: 033-26382217
खड़गपुर: 8972073925 और 9332392339
बालासोर: 8249591559 और 7978418322
शालीमार: 9903370746
संतरागाछी: 8109289460 और 8340649469
भद्रक: 7894099579 और 9337116373
जाजपुर क्योंझर रोड: 9676974398
कटक: 8455889917
भुवनेश्वर: 06742534027
खुर्दा रोड: 6370108046 और 06742492245