दिल्ली: श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने करमपुरा स्थित श्रम कल्याण केंद्र का किया औचक निरीक्षण, मजदूरों की सुनी शिकायतें

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (31/05/2023): दिल्ली के श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने आज बुधवार को करमपुरा स्थित श्रम कल्याण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने मजदूरों की शिकायतें सुनीं और सभी लंबित मामलों की समीक्षा की है। साथ ही उन्होंने सभी मुद्दों का समाधान सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है। इस बात की जानकारी दिल्ली के श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने ट्विटर पर निरीक्षण का वीडियो शेयर करके दिया है।

श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने ट्वीट कर कहा है कि “करमपुरा स्थित श्रम कल्याण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। मजदूरों की शिकायतें सुनी और सभी लंबित मामलों की समीक्षा की गई और सभी मुद्दों का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्लीवासियों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रम मंत्री राज कुमार आनंद एक व्यक्ति से सवाल कर रहे हैं कि क्या करते हैं और क्या देखते हैं आप। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि पेंशन देखते हैं। फिर श्रम मंत्री ने कहा कि पिछले दो-तीन महीने में कितनी पेंशन दे चुके हो। उसके बाद उन्होंने कुछ फाइलें को देखा। साथ ही उन्होंने एक शिकायतकर्ता के पास कॉल किया और कहा कि आप क्लेम मैनेजर से आकर मिल लेना और किसी दलाल की चक्कर में मत पड़ना। सीधा इनसे बात करना और किसी को कोई पैसा देने की जरूरत नहीं है।