एमसीडी स्कूल को अस्थाई जेल बनाने की दिल्ली पुलिस की मांग को एमसीडी मेयर ने किया खारिज

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (28/05/2023): पहलवानों की महिला महापंचायत के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली नगर निगम की मेयर डॉ. शैली ओबरॉय से कंझावला एमसीडी स्कूल को अस्थाई जेल में बदलने की अनुमति मांगी थी। दिल्ली नगर निगम की मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने कंझावला एमसीडी स्कूल को अस्थाई जेल में बदलने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। इस बात की जानकारी आम आदमी पार्टी ने ट्विटर पर दिल्ली नगर निगम की मेयर डॉ. शैली ओबरॉय के आदेश पत्र शेयर करके दी है।