पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया नवनिर्मित संसद भवन, मंत्रोच्चारण के साथ सैंगोल को किया स्थापित

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (28/05/2023): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ नवनिर्मित संसद भवन को राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ नवनिर्मित संसद में सैंगोल (राजदंड) स्थापित किया।

नए संसद भवन के लोकार्पण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पारंपरिक कुर्ता और धोती में दिखे। वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ संसद भवन का लोकार्पण किया गया। इस दौरान सभी धर्मों के संत एवं गुरुओं के तरफ से प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। लोकार्पण समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन निर्माण कार्य में जुड़े श्रमजीवीयों को भी सम्मानित किया।।