श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने श्रम कल्याण केंद्र का किया औचक निरीक्षण

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (25/05/2023): दिल्ली के श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने आज गुरूवार को करमपुरा स्थित श्रम कल्याण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस बात की जानकारी दिल्ली के श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने आज गुरूवार को ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करके दी।

इस दौरान दिल्ली के श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने मजदूरों की शिकायतें सुनी और सभी लंबित मामलों की समीक्षा की है। साथ ही उन्होंने सभी मुद्दों का समाधान सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्लीवासियों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

दिल्ली के श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने ट्वीट में लिखा है, “आज करमपुरा स्थित श्रम कल्याण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। मजदूरों की शिकायतें सुनी और सभी लंबित मामलों की समीक्षा की गई और सभी मुद्दों का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। माननीय CM अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्लीवासियों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है।”