दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर! इस लाइन पर देरी से चल रही मेट्रो

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (25/05/2023): दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर मेट्रो देरी से चल रही हैं। अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। इस बात की जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आज गुरूवार को ट्वीट करके दिया है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन नए ट्वीट में लिखा है, “मैजेंटा लाइन अपडेट! मुनिरका से वसंत विहार तक सेवाओं में देरी। अन्य सभी लाइनों पर सामान्य सेवा।”