दिल्ली: जाफराबाद में कार के अंदर मिला एक व्यक्ति का शव, गले में मिले चाकू के घाव

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (24/05/2023): दिल्ली के जाफराबाद के यमुना विहार रोड पर मंगलवार को एक कार में एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अर्जुन के रूप में हुई है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 16 साल का एक लड़का को गिरफ्तार किया है और अन्य 3 आरोपीयों की पहचान कर तलाश में जुट गई है।

इस मामले में जानकारी देते हुए आज बुधवार को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि “जाफराबाद के यमुना विहार रोड के पास आज एक वैन में अर्जुन (32) नाम का एक व्यक्ति मृत पाया गया। उसके गले पर चाकू के घाव थे। एफएसएल टीम व क्राइम टीम को तलब किया गया है। वैन हरियाणा के गुरुग्राम की एक कंपनी की टैक्सी है।”

दिल्ली पुलिस ने बताया कि “16 साल का एक लड़का पकड़ा गया। अन्य तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई है लेकिन वे फरार हैं। पुलिस द्वारा इनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। साक्ष्य के लिए आसपास के सीसीटीवी की जांच की जा रही है। पता चला कि मृतक कार के अंदर का दरवाजा खुला रखकर आराम कर रहा था। चार लड़के वहां से गुजरे और फिर मृतक को लूटने के लिए वापस लौट आए। कहासुनी में उन्होंने पीड़ित को चाकू मार दिया और चारों लड़के मौके से भाग गए।”