दिल्ली-एनसीआर में आज हीटवेव का अलर्ट, इस दिन मिल सकता है गर्मी से राहत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (22/05/2023): दिल्ली-एनसीआर सहित आसपास के इलाकों में आज लोगों को भीषण गर्मी देखने को मिलेगी। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज के लिए दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अभी दो दिन ऐसी ही गर्मी रहने की संभावना जताई गई है। इसके बाद मंगलवार से शनिवार तक दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

बता दें कि रविवार को दिल्ली के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो रविवार को बढ़कर 42.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।