दिल्ली एलजी ने नजफगढ़ झील क्षेत्र में चल रहे यमुना सफाई कार्य का किया निरीक्षण

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (21/05/2023): दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज शनिवार को नजफगढ़ झील क्षेत्र में चल रहे यमुना सफाई कार्य का निरीक्षण किया। इस बात की जानकारी दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने ट्विटर पर निरीक्षण की तस्वीरें शेयर करके दी है।

दिल्ली उपराज्यपाल ने ट्वीट कर कहा कि “नजफगढ़ झील का दौरा किया और यमुना पर एनजीटी द्वारा गठित एचएलसी के तत्वावधान में सीएस और हरियाणा के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक के बाद शुरू हुए कार्यों को देखा। गुरुग्राम की ओर झील को प्रदूषित करने वाले L1, L2 और L3 नालों पर हरियाणा द्वारा बहुत काम किया गया है।”

उन्होंने अन्य ट्वीट कर कहा कि “विश्वास है कि साहिबी नदी के इस स्रोत का जल्द ही कायाकल्प हो जाएगा और नजफगढ़ नाले और यमुना में प्रदूषण काफी हद तक कम हो जाएगा।”