दिल्ली पुलिस ने गोवा से एक फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, पढ़े पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (21/05/2023): दिल्ली पुलिस ने गोवा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो एक महिला से धोखाधड़ी कर गहने और सामान लेकर भाग गया। वहीं आरोपी व्यक्ति उदयपुर और गुरुग्राम में भी धोखाधड़ी कर चुका है। आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कुल 4 मामले दर्ज हैं। दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट के पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने शनिवार को इस मामले में जानकारी दी है।

उपायुक्त देवेश कुमार महला से मिली जानकारी के मुताबिक, “एक महिला ने शिकायत में बताया कि वह मेट्रीमोनियल साइट पर एक व्यक्ति से मिली। व्यक्ति ने महिला को एक शादी समारोह में बुलाया। जहां से व्यक्ति लड़की के गहने और सामान लेकर भाग गया। मामले में अभियुक्त को हमने गोवा से पकड़ा है। आरोपी काफी पढ़ा लिखा है। उदयपुर और गुरुग्राम में भी इसने धोखाधड़ी की है। कुल 4 मामले इसके खिलाफ हैं।”