सिद्धारमैया के सर पर बंधा कर्नाटक का सेहरा, डीके शिवकुमार को मिला उपमुख्यमंत्री का पद

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (18 मई 2023): कर्नाटक विधानसभा के परिणाम घोषित होने के बाद से ही गहमागहमी का माहौल बना हुआ है। आज 18 मई 2023 को कांग्रेस ने सीएम पद की घोषणा कर दी है।

सिद्धारमैया कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे। वहीं डीके शिव कुमार उपमुख्यमंत्री का पद लेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा इन नामों का ऐलान किया गया है।

सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार लगातार मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी कर रहे थे। परंतु अब सोनिया गांधी से बातचीत करने के बाद डीके शिवकुमार का कहना है कि वह पार्टी के हित के लिए उप मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालेंगे पर वे खुश नहीं है।हालांकि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही कर्नाटक का मुख्यमंत्री कौन होगा, इस बात पर सभी की निगाहें टिकी थी। और लोगों को इस बात की आशा भी थी कि सिद्धारमैया ही कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे पर अब अधिकारिक घोषणा ने उनकी आशा को यकीन में बदल दिया है।