जालंधर में 50 हजार वोटों से रिंकू सिंह ने लहराया परचम, अरविंद केजरीवाल ने दिया गुरु मंत्र

टेन न्यूज नेटवर्क,

नई दिल्ली (16 मई 2023): कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में बड़ी जीत हासिल की है वहीं भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा बरकरार है तो वहीं कांग्रेस पार्टी को उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में करारा झटका लगा है।

इसके साथ पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव में सुशील कुमार रिंकू ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर कांग्रेस प्रत्याशी को 50000 वोटों से हराया यह ऐतिहासिक जीत आम आदमी पार्टी की मानी जा रही है। इसी के साथ लोकसभा में भी आम आदमी पार्टी के एंट्री हो गई है।

जालंधर उपचुनाव में भारी जीत के बाद, निर्वाचित आप उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। सुशील कुमार रिंकू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “हम जालंधर के लिए 11 महीने ही नहीं बल्कि अगले 5 साल के विकास का रोडमैप तैयार कर रहे हैं।” केजरीवाल से मुलाकात के बाद सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि मेरे लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का आशीर्वाद ही काफी है। जालंधर के लोगों ने भारी जनसमर्थन देकर हमें जिताया है। इसके लिए अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करने और उनका आशीर्वाद लेने आया हूं। सुशील कुमार पिंटू ने कहा कि हमारी पार्टी सरकार पिछले कुछ दिनों में पंजाब के अंदर बेहतर काम कर रही है विकास का मॉडल पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार लेकर आई है। उसे विकास के मॉडल के आधार पर पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी को लागे तारा आशीर्वाद दे रहे हैं।।