कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर प्रियंका गांधी बोलीं- ये आपके मुद्दों की जीत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (13/05/2023): कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। रुझानों में साफ देखा जा सकता है कि कांग्रेस बहुमत से जीत हासिल करने जा रही है। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर इस जीत के लिए कर्नाटका की जनता का धन्यवाद दी है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट में कहा है, “कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए कर्नाटका की जनता को तहे दिल से धन्यवाद। ये आपके मुद्दों की जीत है। ये कर्नाटका की प्रगति के विचार को प्राथमिकता देने की जीत है। ये देश को जोड़ने वाली राजनीति की जीत है। कर्नाटका कांग्रेस के तमाम मेहनती कार्यकर्ताओं व नेताओं को मेरी शुभकामनाएं। आप सबकी मेहनत रंग लाई। कांग्रेस पार्टी पूरी लगन के साथ कर्नाटका की जनता को दी गई गारंटियों को लागू करने का काम करेगी। जय कर्नाटका, जय कांग्रेस।”

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव की 224 सीटों पर 10 मई को मतदान हुआ था। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर रही।