कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर बोले बी.एस.येदियुरप्पा, हार-जीत भाजपा के लिए बड़ी बात नहीं

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (13/05/2023): कर्नाटक चुनाव का परिणाम बिल्कुल साफ हो चुका है। कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से कर्नाटक में सरकार बनाने जा रही है तो वहीं बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस खेमे में कर्नाटक चुनाव परिणाम के बाद खुशी की लहर है तो भारतीय जनता पार्टी के खेमे में कहीं न कहीं मायूसी छाई है।

इस बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बी.एस. येदियुरप्पा ने कहा कि हार-जीत भाजपा के लिए बड़ी बात नहीं है। 2 सीट से शुरुआत कर भाजपा आज सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। कार्यकर्ताओं को दुखी होने की जरूरत नहीं है। हम अपने हार पर पुनर्विचार करेंगे। हम जनता के फैसले का सम्मान करते हैं और हमें वोट करने के लिए हम जनता का धन्यवाद करते हैं।।