कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा किया पार, AICC कार्यालय में जश्न

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (13/05/2023): कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना 8 बजे से जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इस मौके पर AICC कार्यालय में आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया जा रहा है।

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव की 224 सीटों पर 10 मई को मतदान हुआ था। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर रही। वहीं आज के नतीजों से साफ हो जाएगा कि किसका पलड़ा ज्यादा भारी है।।