कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सलीम अहमद ने किया सरकार बनाने का दावा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (13/05/2023): कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना 8 बजे से जारी है। इसी बीच कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सलीम अहमद ने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस 130 सीटों को पार करेंगी और एक स्थिर सरकार बनाएगी।

उन्होंने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “हमें विश्वास है कि हम 130 सीटों को पार करेंगे और कर्नाटक में एक स्थिर सरकार बनाएंगे। कर्नाटक के लोग कांग्रेस की सरकार चाहते हैं, वे देश की सबसे भ्रष्ट सरकार को बदलना चाहते हैं।”

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव की 224 सीटों पर 10 मई को मतदान हुआ था। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर रही। वहीं आज के नतीजों से साफ हो जाएगा कि किसका पलड़ा ज्यादा भारी है।