DRDO वैज्ञानिक का RSS से कनेक्शन, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बोला जोरदार हमला

टेन न्यूज नेटवर्क,

नई दिल्ली (10/05/2023): एटीएस की गिरफ्त में आए साइंटिस्ट प्रदीप कुरुलकर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। प्रदीप रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) पुणे में वैज्ञानिक के पद पर तैनात था और पाकिस्तानी एजेंट को सूचनाएं देता था। अब जांच में यह भी सामने आया है कि प्रदीप यहां राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आरएसएस और संस्कार भारती संगठन से भी जुड़ा था।

इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया है। पवन खेड़ा ने टेन न्यूज से बातचीत करते हुए कहा कि DRDO में वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर को महाराष्ट्र ATS ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में पकड़ा है। प्रदीप अक्टूबर 2022 से व्हाट्सएप पर पाकिस्तानी महिला से जुड़ा था। प्रदीप की 4 पीढ़ियां संघ से जुड़ी रही हैं, ये खुद संस्कार भारती में संगठन मंत्री था और 14 साल तक पुणे में संघ की शाखा में सेक्सोफोन बजाता था।

पवन खेड़ा ने कहा कि DRDO ऐसा विभाग है, जो सीधे PM के नीचे आता है। संघ से जुड़ा शख्स देश की संवेदनशील सूचनाएं दुश्मन देश को दे रहा है, लेकिन खबर गायब है। अगर ये शख्स किसी अन्य पार्टी से जुड़ा होता तो क्या होता? वहीं, जब प्रदीप कुरुलकर पकड़ा गया तो संघ ने कहा- इससे हमारा कोई नाता नहीं है। यही संघ की असलियत है।।