DJB के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने राजस्व के मुद्दे पर की समीक्षा बैठक

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (09/05/2023): दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने सोमवार को डीजेबी मुख्यालय में राजस्व के मुद्दे पर दिल्ली जल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की है। इस बात की जानकारी दिल्ली जल बोर्ड ने कल यानी सोमवार को ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करके दिया है।

दिल्ली जल बोर्ड ने ट्वीट कर बताया कि इस बैठक में राजस्व में बढ़ोतरी, कर्मचारियों के प्रशिक्षण और राजस्व कार्यालयों का कायाकल्प करने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं। इस दौरान दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल मॉडल का असर दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तरों में भी नजर आना चाहिए।