Big Breaking: मध्य प्रदेश में भीषण हादसा, पुल से नीचे गिरी यात्रियों से भरी बस | 15 लोगों की मौत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

मध्य प्रदेश (09/05/2023): मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में आज मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। खरगोन में एक बस के पुल से गिर जाने से 15 लोगों की मृत्यु हो गई और 25 लोगों की घायल होने की खबर हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और बचाव अभियान जारी है।

इस घटना पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बस रेलिंग तोड़कर बैराड़ नदी में गिरी है। 15 लोगों की मृत्यु हो गई है और 20-25 लोग घायल हैं जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।

तो वहीं इस घटना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संज्ञान लेते हुए और तत्काल सहायता राशि की घोषणा की है। मध्य प्रदेश सरकार ने खरगोन बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए और मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।।