अरविंद केजरीवाल ने भड़की हिंसा को लेकर मणिपुर के मुख्यमंत्री से बात की, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (08/05/2023): मणिपुर में हिंसा भड़की हुई है। वहां पर कई राज्यों के छात्र फंसे हुए हैं और इसमें दिल्ली के छात्र भी शामिल हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सोमवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से फोन पर बात की । इस दौरान उन्होंने मणिपुर में फंसे दिल्ली के छात्रों को सुरक्षित दिल्ली भेजने पर चर्चा किया है। अरविंद केजरीवाल ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दिया है।

अरविंद केजरीवाल ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का धन्यवाद करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा है, “माननीय मुख्यमंत्री, मणिपुर से बात की। वह सौहार्दपूर्ण थे और उन्होंने हमारे छात्रों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। धन्यवाद सर।”

तो वहीं इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि”दिल्ली के कुछ छात्र मणिपुर में फंसे हुए हैं। अभी उनसे बात की है। वे सुरक्षित हैं। वे दिल्ली आना चाहते हैं। हम व्यवस्था कर रहे हैं। मणिपुर के सीएम से भी बात करेंगे।”