छेड़छाड़ से तंग आकर युवती ने की आत्महत्या करने की कोशिश, जानें पूरा मामला

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (30/04/2023): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में कथित तौर पर परेशान किए जाने के बाद शनिवार को एक 18 वर्षीय लड़की ने आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना के बाद पीड़ित लड़की को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और उपचार के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी।

इस मामले में पीड़ित लड़की ने अपने कॉलेज के एक साथी के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित लड़की के शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर आगे की जांच कर रहे हैं। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस ने आज यानी रविवार को दी है।

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, “मालवीय नगर इलाके में कथित तौर पर परेशान किए जाने के बाद शनिवार को एक 18 वर्षीय लड़की ने आत्महत्या का प्रयास किया। बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। उसके द्वारा अपने कॉलेज के एक साथी के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।”