पहलवानों के समर्थन में जंतर मंतर पहुंची प्रियंका गांधी, मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (29/04/2023): पहलवानों के समर्थन में जंतर मंतर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। प्रियंका गांधी ने जंतर-मंतर पर कथित यौन उत्पीड़न मामले में WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मुलाकात की।

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अगर दो FIR दर्ज़ हुई है, तो उसकी किसी को भी कॉपी नहीं मिली है। किसी को नहीं मालूम कि उस FIR में क्या लिखा है। इस शख्स(WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह) पर गंभीर आरोप हैं, तो पहले उनको पद से हटाएं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि जब देश की बेटियां मेडल जीतकर आती हैं तो हम सभी गर्व करते हैं, लेकिन आज जब वही बेटियां न्याय के लिए सड़क पर बैठी हैं तो कोई सुनने को तैयार नहीं। ऐसे में जरूरी है कि आरोपी को पद से हटाया जाए ताकि वो पद का दुरुपयोग कर खिलाड़ियों पर दबाव न बनाए। साथ ही जो FIR दर्ज हुई है उसकी कॉपी दिखाई जाए।।