दिल्ली: पति ने पत्नी की गला रेत कर दी हत्या, बाद में बच्चों पर भी किया हमला

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (28/04/2023): देश की राजधानी दिल्ली के नेब सराय इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। फिर उसने अपने दो बच्चों को मार कर घायल कर दिया। उसके बाद उस शख्स ने अपने आप को भी मार कर घायल कर लिया। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस ने कल यानी गुरुवार को दी है।

इस मामले में जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया कि “दिल्ली के नेब सराय में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके दो बच्चों को घायल कर दिया। आरोपी भी घायल हो गया। पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी विजय वीर मृतका सुमन को ताने और प्रताड़ित करता था कि उसके माता-पिता ने उसकी शादी में उसे कुछ नहीं दिया और उसके विवाहेतर संबंध भी थे और वह अपने परिवार पर ध्यान नहीं दे रही था।”

दिल्ली पुलिस ने आगे बताया कि “इस पर उसकी पत्नी उसका विरोध करती थी और वह अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता और मारता पीटता था। दोनों बच्चे मां का साथ देते थे और इस पर वह उनसे रंजिश रखता था।”