मंडियों के विकास के लिए दिल्ली सरकार ने पारित किया 517 करोड़ से अधिक का बजट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (27/04/2023): दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज गुरूवार को दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड (DAMB) के अधिकारियो के साथ दिल्ली सचिवालय में बैठक की। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करके दी है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली की मंडियों के विकास के लिए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने बताया कि दिल्ली के मंडियों के विकास के लिए दिल्ली सरकार ने 517 करोड़ 94 लाख का बजट पारित किया है।

गोपाल राय ने ट्वीट में लिखा है, “दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड (DAMB) के अधिकारियो के साथ दिल्ली सचिवालय में बैठक। केजरीवाल सरकार दिल्ली की मंडियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मंडियों के विकास के लिए सरकार ने पारित किया 517 करोड़ 94 लाख का बजट।”