दिल्ली मेट्रो: येलो लाइन पर देरी से चली मेट्रो, समान्य सेवाएं फिर से बहाल

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (27/04/2023): दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को आज सुबह काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर मेट्रो सेवा किसी वजह से काफी देरी से चल रही थी। वहीं अब समान्य सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई है। इस बात की जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) ने ट्वीट करके दी है।

पहले डीएमआरसी ने ट्वीट कर कहा था, “येलो लाइन पर कश्मीरी गेट और केंद्रीय सचिवालय के बीच सेवाओं में देरी। अन्य सभी लाइनों पर सामान्य सेवा।”

वहीं अब डीएमआरसी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि येलो लाइन पर कश्मीरी गेट और केंद्रीय सचिवालय के बीच मेट्रो सेवा समान्य हो गई है। डीएमआरसी ने ट्वीट में लिखा है, “सामान्य सेवाएं फिर से शुरू हो गई है।”