दिल्ली: कांग्रेस के कई सिपाहियों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन, प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में हुए शामिल

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (25/04/2023): दिल्ली की सियासत में हाशिए पर पहुंच चुकी कांग्रेस पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता बीजेपी और आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे हैं। आज आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय की उपस्थिति में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के डॉ. अमरपाल जोशी एवं सुनीता देवी ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।

टेन न्यूज से बात करते हुए डॉ. अमरपाल जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में आज कार्यकर्ताओं को सुनने वाला कोई है नहीं। लगातार हम कांग्रेस पार्टी के नेताओं से मिलने का समय मांग रहे थे लेकिन दिया नहीं गया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार की काम करने वाली नीतियों से प्रभावित होकर मैंने आप का दामन थाम लिया है।

डॉक्टर अमरपाल जोशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार के कामों और आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर मैंने ये फैसला लिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ने की बात करते हैं मेहनत कर रहे हैं लेकिन जमीन पर कोई सुनने वाला नेता है नहीं।।