पवन राणा बने दिल्ली भाजपा के प्रदेश महामंत्री, सिद्धार्थन को मिली हिमाचल प्रदेश की जिम्मेदारी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (23/04/2023): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज रविवार को पवन राणा को दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है। इसकी जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने दी है।

इसके अलावा सिद्धार्थन को हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है और राजीव बिन्दल को हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।