आदित्य चोपड़ा की मां का निधन, 74 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (20/04/2023): यश चोपड़ा की पत्नी और आदित्य चोपड़ा की मां पामेला चोपड़ा का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस बात की जानकारी यश राज फिल्म्स ने ट्वीट करके दिया है।

यश राज फिल्म्स ने ट्वीट में कहा है, “भारी मन से चोपड़ा परिवार सूचित करना चाहता है कि 74 वर्षीय पामेला चोपड़ा का आज सुबह निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे मुंबई में हुआ।”

उन्होंने आगे कहा कि “हम आपकी प्रार्थनाओं के लिए आभारी हैं और परिवार गहरी उदासी और प्रतिबिंब के इस क्षण में निजता का अनुरोध करना चाहता है।”

बता दें कि पामेला चोपड़ा पिछले 15 दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा था और आज सुबह उनका निधन हो गया।