Breaking News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (20 अप्रैल 2023): केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। रक्षा मंत्री 20 अप्रैल, 2023 को नई दिल्ली में भारतीय वायु सेना के कमांडरों के सम्मेलन में भाग लेने वाले थे लेकिन कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भाग नहीं लेंगे।

रक्षा मंत्री वर्तमान में हल्के लक्षणों के साथ होम क्वारंटाइन में हैं। डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी जांच की और उन्हें आराम करने की सलाह दी है।।