भारत ने आबादी के मामले में चीन को छोड़ा पीछे, बना दुनिया में सबसे आबादी वाला देश

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (19/04/2023): भारत आबादी के मामले में चीन को पीछे छोड़ दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक, भारत की आबादी अब 142.86 करोड़ है। तो वहीं संयुक्त राष्ट्र के विश्व जनसंख्या ‘डैशबोर्ड’ (मंच) के मुताबिक, चीन की आबादी 142.57 करोड़ है। वहीं अब चीन की तुलना में भारत की आबादी अब 29 लाख ज्यादा हो गई है।

1950 में जनसंख्या डेटा एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ये पहली बार हुआ है कि भारत ने सबसे अधिक आबादी वाले देशों की संयुक्त राष्ट्र की सूची में पहला नंबर हासिल किया है।

बता दें कि पिछले साल संयुक्त राष्ट्र ने यह अनुमान लगाया था कि अगले साल तक भारत सबसे ज्यादा आबादी के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा।