BREAKING NEWS: महाराष्ट्र के रायगढ़ में खाई में गिरी बस, 12 लोगों की मौत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (15/04/2023): महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके में एक बस खाई में गिर गई। इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई है और 25 से अधिक लोगों की घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत बचाव अभियान जारी है। वहीं इस घटना पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया सामने आई है।

उन्होंने कहा कि रायगढ़ के खोपोली इलाके में घटी यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। उस बस में 41 यात्री सवार थे, 12 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, बाकी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि घायलों का इलाज चल रहा है। जान गंवाने वालों को सरकार से आर्थिक मदद मिलेगी। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।।