शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लोना ने लगाया आरोप- ‘MCD के स्कूलों को भाजपा ने कर दिया बर्बाद’

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (10/04/2023): दिल्ली के शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लोना ने आज यानी सोमवार को दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय के साथ वजीराबाद गाँव के दिल्ली नगर निगम स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करके दी है।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर दिल्ली नगर निगम के स्कूलों को बर्बाद करने के आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली नगर निगम में भाजपा के 15 सालों के शासन के बाद हमें विरासत में ख़स्ताहाल स्कूल मिले है। दिल्ली नगर निगम के स्कूलों को इन्होंने बर्बाद कर दिया।

उन्होंने कहा कि स्कूल के जर्जर कमरों, टूटे हुए डेस्क और बदहाल व्यवस्था से साफ़ है कि इतने सालों तक अगर दिल्ली नगर निगम में भी आम आदमी पार्टी की सरकार होती तो बच्चों के भविष्य से ऐसा खिलवाड़ नहीं होता। लेकिन अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन नेतृत्व में हम इन स्कूलों को निखारेंगे।