सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच बढ़ी तकरार, असदुद्दीन ओवैसी ने साधा निशाना

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (10/04/2023): राजस्थान के पुर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ‘भ्रष्टाचार’ को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ एक दिन की भूख हड़ताल करने का ऐलान किया है। इसे लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है।

उन्होंने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा कि कांग्रेस की सरकार हो या भारतीय जनता पार्टी हो दोनों एक ही सिक्के के दो रुख हैं, दोनों ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया था इसलिए आज एक राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री(सचिन पायलट) अपनी ही पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे हैं। इससे ये संदेश जाता है कि कांग्रेस पार्टी हो या भारतीय जनता पार्टी हो भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के बारे में हम शुरू से कह रहे हैं कि वो बजाय राजस्थान की जनता को अच्छा सरकार दें वो अच्छा सरकार देने की बजाय ये सब चीजें कर रहे हैं। इससे राजस्थान की जनता बेजान है।

उन्होंने कहा कि मैं सचिन पायलट को समर्थन करने वाला कौन होता हूं। वो अपने पार्टी के उपमुख्यमंत्री रहे हैं और वह अभी भी मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं। वह अपने ख्वाबों को पूरा करना चाह रहे हैं बजाय इसके कि राजस्थान की जनता के ख्वाबों को दोनों मिलकर पूरा कर दें। एक बात साबित हो गया है चाहे राजस्थान में चाहे कांग्रेस हो या भारतीय जनता पार्टी हो एक सिक्के के दो रुख होते हैं और भ्रष्टाचार पर सब प्रदर्शन कर चुके हैं।