दिल्ली: कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, प्रेमिका की मां को मारी गोली

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (09/04/2023): मध्य दिल्ली के देश बंधु गुप्ता रोड इलाके में कुत्ते को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की मां को गोली मार दी। इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर आरोपी को पकड़ने में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना शनिवार की है। घटना के बाद पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पीड़ित महिला खतरे से बाहर है और उसका अभी भी इलाज चल रहा है। कपल लिव-इन रिलेशनशिप में था। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस ने आज यानी रविवार को दिया है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, “मध्य दिल्ली के देश बंधु गुप्ता रोड इलाके में कुत्ते को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की मां को गोली मार दी। पीड़ित महिला खतरे से बाहर है और उपचाराधीन है। कपल लिव-इन रिलेशनशिप में था। आरोपी फरार है और मामले की जांच की जा रही है।”