दिल्ली पुलिस ने जामताड़ा से एक शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार, मामला जानकर चौंक जाएंगे आप!

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (08/04/2023): दिल्ली पुलिस ने झारखंड के जामताड़ा इलाके से एक साइबर अपराधी को निर्दोष लोगों को ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी एक लोकप्रिय ऐप के लिए कस्टमर केयर सपोर्ट सर्विस देने के बहाने निर्दोष लोगों को शिकार बना कर ठगी करता था।

इस मामले की कार्रवाई के दौरान पुलिस को 12 लाख रुपये से अधिक के मनी ट्रेल का पता चला है और अभी तक आठ खातों को फ्रीज किया जा चुका है। आरोपी ने शिकायतकर्ता से 3.20 लाख रुपये की ठगी किया था।

इस मामले में जानकारी देते हुए शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने बताया कि “एक लोकप्रिय ऐप के लिए कस्टमर केयर सपोर्ट सर्विस देने के बहाने निर्दोष लोगों को ठगने के आरोप में झारखंड के जामताड़ा से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। 12 लाख रुपये से अधिक के मनी ट्रेल का पता चला है और आठ खातों को फ्रीज कर दिया गया है। मामले में शिकायतकर्ता से 3.20 लाख रुपये की ठगी की गई।”