“लोकतंत्र खतरे में नहीं आपका परिवार खतरे में है”, कांग्रेस के आरोपों पर गृह मंत्री ने साधा निशाना

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (08/04/2023): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को कौशाम्बी पहुंचे जहां वे कौशाम्बी महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी और विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही, उन्होंने राहुल गांधी के नाम लिए बिना कहा कि भारत का लोकतंत्र खतरे में नहीं है बल्कि आपका परिवार खतरे में है।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “कल ही संसद समाप्त हुई। आज़ादी के इतिहास में कभी नहीं हुआ कि देश के बजट सत्र में चर्चा करे बिना संसद समाप्त हुई हो। विपक्ष के नेताओं ने सदन को चलने नहीं दिया। इसका कारण कि राहुल गांधी को अयोग्य घोषित किया गया। राहुल गंधी इस सज़ा को चुनौती दें। आपने संसद के वक्त को बली चढ़ा दिया है।”

अमित शाह ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि “सोनिया जी हों, राहुल जी हों या कोई भी हों मोदी जी को गाली गलोज के कीचड़ के अंदर कमल को और मजबूत कर खिलाया है। यह कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में। लोकतंत्र खतरे में नहीं बल्कि आपका परिवार खतरे में हैं। आपने इस लोकतंत्र को जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण के तीन नाखूनों में घेर कर रखा था।”

इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा राज्य के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे।