दिल्ली पुलिस ने फर्जी दिल्ली पुलिस कर्मियों के एक गिरोह का किया भंडाफोड़, जानें पूरा मामला

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (02/04/2023): दिल्ली पुलिस ने फर्जी दिल्ली पुलिस कर्मियों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली पुलिस कर्मियों का ये गिरोह AATS (एंटी ऑटो-थेफ्ट स्क्वायड) के नाम पर अवैध शराब की तस्करी करता था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने आज यानी शनिवार को बताया कि “फर्जी दिल्ली पुलिस कर्मियों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो बाहरी उत्तर जिले में AATS (एंटी ऑटो-थेफ्ट स्क्वायड) के नाम पर अवैध शराब की तस्करी कर रहे थे। छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।”