राहुल गांधी विवाद पर जर्मनी ने की टिप्पणी, दिग्विजय सिंह और किरेन रिजिजू में छिड़ी वार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (30/03/2023): कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने का मामला देश में ही ना विदेश में भी तूल पकड़ने लगा है। इस मामले को लेकर विदेश से भी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। वहीं अब जर्मनी ने राहुल गांधी विवाद को लेकर टिप्पणी किया है। इससे पहले अमेरिका ने टिप्पणी किया था।

जर्मन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि “हमने भारतीय विपक्षी राजनेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रथम दृष्टया के फैसले के साथ-साथ उनके संसदीय जनादेश के निलंबन पर भी ध्यान दिया है। हमारी जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी फैसले के खिलाफ अपील करने की स्थिति में हैं। अपील से पता चलेगा कि फैसला कायम है और निलंबन का आधार है। हम उम्मीद करते हैं कि न्यायिक स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक सिद्धांतों के मानकों को लागू किया जाएगा।”

कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने जर्मनी के विदेश मंत्रालय और रिचर्ड वॉकर के ट्वीट को रिट्वीट करते धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी के उत्पीड़न के माध्यम से भारत में लोकतंत्र से कैसे समझौता किया जा रहा है, इस पर ध्यान देने के लिए जर्मनी के विदेश मंत्रालय और रिचर्ड वॉकर को धन्यवाद।”

तो वहीं अब केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने दिग्विजय सिंह के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए आलोचना किया है। उन्होंने कहा कि “भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के लिए विदेशी शक्तियों को आमंत्रित करने के लिए राहुल गांधी को धन्यवाद। याद रखें, भारतीय न्यायपालिका विदेशी हस्तक्षेप से प्रभावित नहीं हो सकती। भारत अब ‘विदेशी प्रभाव’ को बर्दाश्त नहीं करेगा क्योंकि हमारे प्रधान मंत्री हैं।”