भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत का राज, क्या है सच्चाई और कौन है आरोपी?

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (29 मार्च 2023): भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत का अनसुलझा रहस्य पुलिस सुलझाने में जुटी है। पुलिस सभी एंगल से इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में मृत पाई गई थी। प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला आत्महत्या का लग रहा था। लेकिन इस मामले में एक नया मोड़ आया तब आया जब आकांक्षा की मां ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि मर्डर बताया और साथ ही भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई पर आरोप लगाया है।

ANI से बात करते हुए आकांक्षा की मां ने कहा कि ” मेरी लड़की आत्महत्या कर ही नहीं सकती है। बहुत संघर्ष के बाद वो वहां तक पहुंची थी, समर सिंह तीन सालों से उसे टॉर्चर कर रहा था। वो अपना काम करवा लेता था और पैसा मांगने पर नहीं देता था। किसी और के साथ काम नहीं करने देता था। जहां भी सूटिंग के लिए जाती थी उसको टॉर्चर करता था।”

साथ ही आकांक्षा की मां ने समर सिंह के भाई संजय सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। आकांक्षा की मां ने कहा कि “शनिवार रात को इनलोगों ने मेरी लड़की को मार दिया।”

बता दें कि समर सिंह भोजपुरी के एक चर्चित गायक हैं तो वहीं आकांक्षा दुबे भी भोजपुरी जगत की चर्चित अभिनेत्री थी। इस पूरे मामले में अब समर सिंह और उनके भाई फंसते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें खड़ी खोटी सुना रहे हैं।।