क्राइम ब्रांच ने ड्रग सप्लायर्स गिरोह का किया भंडाफोड़, दो नाइजीरियाई समेत एक भारतीय नागरिक गिरफ्तार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (29/03/2023): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल क्राइम ब्रांच ने आज यानी बुधवार को ड्रग सप्लायर्स के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने दो नाइजीरियाई नागरिकों, डेनियल और बेनेथ और एक भारतीय, बलजीत सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में पार्टी ड्रग्स बरामद किया है।

इस मामले में जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया कि “क्राइम ब्रांच ने ड्रग सप्लायर्स के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दो नाइजीरियाई नागरिकों, डेनियल और बेनेथ और एक भारतीय, बलजीत सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से भारी मात्रा में पार्टी ड्रग्स बरामद हुई है। एक आरोपी बेनेथ 2011 से अवैध रूप से भारत में रह रहा है। बेनेथ को पूर्वी अफ्रीका में रहने वाले मैक्स से कंट्राबेंड मिल रहा था जिसे आगे भारत में सप्लाई किया जाता था।”

आपको बता दें कि नाइजीरियाई नागरिक बेनेथ 2011 से अवैध रूप से भारत में रह रहा था।