सुनील ओझा बने बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सह-प्रभारी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (29/03/2023): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज यानी बुधवार को सुनील ओझा को बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का सह-प्रभारी नियुक्त किया है। इस बात की भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने संगठनात्मक नियुक्ति पत्र जारी करके दिया है।

आपको बता दें कि सुनील ओझा अभी तक उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी के रूप में कार्यरत थे।।