राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद राजघाट पर जुटे कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (26/03/2023): मानहानि केस में राहुल गांधी को 2 साल की सजा हुई जिसके बाद उनकी लोकसभा से सदस्यता रद्द कर दी गई है। अब इसे लेकर कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार पर सड़क से लेकर संसद तक हमलावर हो गई है। कांग्रेस पार्टी आज दिल्ली के राजघाट पर सत्याग्रह कर रही है जिसमें कांग्रेस पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल हो रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा है कि लोकतंत्र की हत्या की गई है उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की गई है। वह डरने वाले नहीं हैं वह लगातार अदानी पर सरकार से सवाल पूछते रहेंगे। सदस्यता रद्द होने पर राहुल गांधी ने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि उन्होंने मोदी सरकार से अदानी पर सवाल पूछा है।

राजघाट पर कांग्रेस पार्टी की सत्याग्रह में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी केसी वेणुगोपाल पी चिदंबरम समेत तमाम सांसद और विधायक शामिल हुए हैं।।