पर्यटन मंत्री आतिशी मार्लोना ने हौज खास किला से किया ‘हेरिटेज वॉक’ का शुभारंभ

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (25/03/2023): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को अरविंद केजरीवाल की सरकार ‘टूरिज्म कैपिटल’ के रूप में विकसित कर रही है। इसी कड़ी में आज यानी शनिवार को दिल्ली के पर्यटन मंत्री आतिशी मार्लोना ने हौज खास किला से ‘हेरिटेज वॉक’ का शुभारंभ की। इस बात की जानकारी आम आदमी पार्टी ने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करके दी है।

आम आदमी पार्टी ने बताया कि पर्यटन विभाग 6 सर्किटों पर ‘हेरिटेज वॉक’ करेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि दिल्लीवासी शनिवार और रविवार सुबह 6.30 बजे से 9.30 बजे तक ‘हेरिटेज वॉक’ का लुत्फ़ उठा सकेंगे।

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पर्यटन मंत्री आतिशी मार्लोना को टैग करते हुए ट्वीट किया। आप ने ट्वीट में लिखा है, “दिल्ली को ‘टूरिज्म कैपिटल’ के रूप में विकसित कर रही है केजरीवाल सरकार। पर्यटन मंत्री @AtishiAAP ने हौज खास किला से किया ‘हेरिटेज वॉक’ का शुभारंभ। पर्यटन विभाग 6 सर्किटों पर हेरिटेज वॉक करेगा। लोग शनिवार और रविवार सुबह 6:30 AM से 9:30 AM बजे तक हेरिटेज वॉक का लुत्फ़ उठा सकेंगे।”