वीरेंद्र सचदेवा बने दिल्ली प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (23/03/2023): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज यानी बृहस्पतिवार को वीरेन्द्र सचदेवा को दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इसके अलावा, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सीपी जोशी को राजस्थान का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष, मनमोहन सामल को ओडिशा का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और सम्राट चौधरी को बिहार भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

आपको बता दें कि वीरेंद्र सचदेवा दिल्ली नगर निगम चुनाव के बाद पूर्व अध्यक्ष आदर्श सचदेवा द्वारा इस्तीफा देने के बाद से बतौर कार्यकारी अध्यक्ष रूप में काम कर रहे थे।।