श्री नारायण निष्काम सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा में श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह का हुआ वर्णन

नई दिल्ली, 17 मार्च 2023: श्री नारायण निष्काम सेवा समिति (पंजीo) के तत्वाधान में शान्ति कुंज पार्टी लॉन में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथावाचक श्रद्धेय डॉ गीताराम त्रिपाठी जी ने उधव चरित्र, महारासलीला व रुक्मिणी विवाह का वर्णन किया। कथावाचक ने कहा कि गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण से उन्हें पति रूप में पाने की इच्छा प्रकट की। भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों की इस कामना को पूरी करने का वचन दिया। अपने वचन को पूरा करने के लिए भगवान ने महारास का आयोजन किया। इसके लिए शरद पूर्णिमा की रात को यमुना तट पर गोपियों को मिलने के लिए कहा गया। सभी गोपियां सज-धजकर नियत समय पर यमुना तट पर पहुंच गईं। कृष्ण की बांसुरी की धुन सुनकर सभी गोपियां अपनी सुध-बुध खोकर कृष्ण के पास पहुंच गईं। उन सभी गोपियों के मन में कृष्ण के नजदीक जाने, उनसे प्रेम करने का भाव तो जागा, लेकिन यह पूरी तरह वासना रहित था। इसके बाद भगवान ने रास आरंभ किया। माना जाता है कि वृंदावन स्थित निधिवन ही वह स्थान है, जहां श्रीकृष्ण ने महारास रचाया था। यहां भगवान ने एक अद्भुत लीला दिखाई थी, जितनी गोपियां उतने ही श्रीकृष्ण के प्रतिरूप प्रकट हो गए। सभी गोपियों को उनका कृष्ण मिल गया और दिव्य नृत्य व प्रेमानंद शुरू हुआ। रुक्मिणी विवाह का वर्णन करते हुऐ कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सभी राजाओं को हराकर विदर्भ की राजकुमारी रुक्मिणी को द्वारका में लाकर उनका विधिपूर्वक पाणिग्रहण किया। कथा के साथ-साथ भजन संगीत भी प्रस्तुत किया गया।

श्रीमद्भगवत कथा का अनुसरण से भक्त का कल्याण होता है और जीवन में सुख व शांति का अनुभव होता है। श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने का अवसर बडे़ ही सौभाग्य से प्राप्त होता है। कथा के बीच बीच में महाराज ने भागवत भजन के द्वारा माहौल को भागवत मय एवं भक्ति मय बना दिया।

इस सात दिवसीय भागवत कथा का सफल संचालन के लिए आयोजक श्री नारायण निष्काम सेवा समिति व उनके सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा। कथा सुनने के लिए आस पास के लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है ।

इस दौरान श्री नारायण निष्काम सेवा समिति के अध्यक्ष ललित पंत; महासचिव माधवानंद सत्ती; मुख्या सलाकार पंडित कृष्ण चन्द्र शास्त्री; कोषाध्यक्ष गणेश चन्द्र उपाध्याय; मुख्य यजमान भोपाल सिंह रावत; सुरेंद्र सिंह मेहरा एवं नित्य यजमान दया कृष्ण नैलवाल; समाज सेवी मनोज शर्मा; श्री नारायण निष्काम सेवा समिति के परिवार सहित अनेक लोग मौजूद थे।