दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री दर्ज

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (13 मार्च 2023): राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल गया है और मार्च महीने के शुरुआती दिनों में ही गर्मी का कहर जारी है। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से 2 डिग्री अधिक 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आद्रता का स्तर 86 प्रतिशत रहा। वहीं मौसम विभाग ने दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना जताई है।।