केजरीवाल के इस्तीफे की मांग हुई तेज, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (13 मार्च 2023): दिल्ली में शराब नीति पर फंसी आम आदमी पार्टी की सरकार की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। मनीष सिसोदिया पर सीबीआई शिकंजा के बाद अब ईडी की कार्रवाई जारी है। मनीष सिसोदिया फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।

दिल्ली में कथित तौर पर हुए शराब घोटाले के बाद सिसोदिया की गिरफ्तारी भले ही हो गई है लेकिन विपक्ष अभी भी दिल्ली के अरविंद केजरीवाल सरकार पर हमलावर है। वहीं भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टी लगातार इस मोर्चे पर आम आदमी पार्टी सरकार को घेरते हुए नजर आ रही है तो दूसरी तरफ अब सीधे तौर पर अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मांग रही है।

इसी कड़ी में दिल्ली भाजपा प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राजघाट के समीप मौन प्रदर्शन किया। मौन प्रदर्शन के माध्यम से दिल्ली बीजेपी ने मांग किया कि शराब घोटाले में मास्टरमाइंड अरविंद केजरीवाल है और उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

मौन व्रत पर बैठे दिल्ली भाजपा प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अभी तक अरविंद केजरीवाल भारतीय जनता पार्टी के सवालों से भाग रहे हैं। वह जवाब नहीं दे पा रहे हैं क्योंकि उनके पास जवाब नहीं है इससे साबित होता है कि वह भी भ्रष्टाचार में पूरे तरीके से संलिप्त हैं।

सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में शराब नीति की क्या जरूरत थी अगर शराब नहीं थी अच्छी थी तो उसे वापस क्यों लिया गया शराब के ठेकेदारों का कमीशन क्यों बढ़ाया गया अरविंद केजरीवाल का जवाब कब देंगे। दिल्ली में केजरीवाल ने मुफ्त में शराब युवाओं के हाथों में शराब देकर उन्हें नशे में धकेलना का काम अरविंद केजरीवाल ने किया है।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी। इस संघर्ष के कारण हीं आज मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन ने इस्तीफा दिया है। अब वह दिन दूर नहीं जब अरविंद केजरीवाल को भी इस्तीफा देना पड़ेगा।सचदेवा ने कहा की जब तक अरविंद केजरीवाल इस्तीफा नहीं देंगे तब तक भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यकर्ता संघर्ष करता रहेगा।

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मौन धरने में दिल्ली बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के अलावा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी दक्षिणी दिल्ली से सांसद रमेश बिधूड़ी चांदनी चौक से सांसद हर्षवर्धन पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल समेत सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।।