बढ़ती महंगाई को लेकर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के कार्यालय के बाहर महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (11/03/2023): बढ़ती महंगाई के खिलाफ लगातार कांग्रेस पार्टी बीजेपी पर हमलावर है। इसी कड़ी में दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमृता धवन के नेतृत्व में दिल्ली महिला कांग्रेस के सदस्यों ने आज सिलेंडर और अन्य आवश्यक वस्तुओं व ईंधन की कीमतों में वृद्धि को वापस लेने की मांग को लेकर दक्षिणी दिल्ली से भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

महिला कांग्रेस विंग के कार्यकर्ताओं ने आज के समय का सबसे महंगा गिफ्ट हैम्पर प्रस्तुत किया जिसमें दाल, सब्जियां, फल आदि शामिल हैं। अमृता धवन ने कहा कि कि संसद सत्र शुरू होने के साथ ही भाजपा सांसदों की चेतना जगाना और उन्हें यह बताना महत्वपूर्ण है कि कभी-कभी इसके खिलाफ जाना ठीक है। लगातार बढ़ती कीमतों के कारण आम लोगों का धरना विशेष रूप से महिलाओं के रसोई के बजट पर भारी पड़ रहा है।

दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के घर के बाहर तमाम तरह की सब्जियां और बढ़ती दामों वाली वस्तुओं को लेकर रोष प्रकट किया। लगातार कांग्रेस पार्टी महंगाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमलावर है और आज पूरे देश में भाजपा सांसद के घरों के बाहर कांग्रेस पार्टी की अलग-अलग इकाइयों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।।