कांग्रेस के रास्ते पर चल रही है भाजपा: अखिलेश यादव

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (11 मार्च 2023): केंद्रीय जांच एजेंसी CBI और ED की कारवाई को लेकर विपक्षी पार्टियां लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है। CBI और ED की कारवाई को केंद्र के बदले की भावना का आरोप लगा रही है।

इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि ” भाजपा… कांग्रेस के रास्ते पर चल रही है। कांग्रेस ने भी देश के कई नेताओं पर समय-समय पर रेड किए हैं तो भाजपा इनके ही रास्ते पर चल रही है। अगर कांग्रेस आज ज़मीन पर पहुंच गई है तो कल भाजपा भी ज़मीन पर पहुंचेगी: अहमदाबाद में समाजवादी पार्टी प्रमख अखिलेश यादव”